aalu ke gutke recipe

नमस्कार दोस्तों आज हम आपके लिये उत्तराखंड की सबसे फेमस आलू के गुटके की रेसिपी लाये है ये रेसिपी उत्तराखंड में काफ़ी बनाई जाती है और इसे  हम व्रत मे बना के  भी खा सकते है. क्यूंकि इसमे हम  प्याज़ ,टमाटर और लहसून का उपयोग नहीं करेंगें. और ये  झटपट बन जाती है. 

इसका स्वाद बहुत चटपटा और टेस्टी होता है.इसको बनाने और खाने का कोई समय नहीं है. आप  इसे सुबह नाश्ते में  दिन में या रात खाना खाते समय, शाम को कभी भी बना सकते  हैं. यह सबसे कम मेहनत में जल्दी तैयार होने वाली रेसिपी है. तो चलिए दोस्तों आलू की इस रेसिपी को बनाना सीखे आप इस रेसिपी को मेरे youtub channel- cooking with meeni पर जाकर भी देख सकते है .     

                                                               

पहाड़ी स्टायल में आलू के गुटके बनाने की सामग्री -Ingredients for Pahari Style Potato Gutkas

 

  • 4 उबले आलू
  • 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
  • 1/4 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • हरी मिर्च 1-२ बारीक़ कटी हुई

 

पहाड़ी स्टायल मे आलू के गुटके बनाने की विधि ( How To Make Potato recipe)-

 

  1. सबसे पहले दोस्तों आलू को उबाल लेंगे और आलू को छिलकर काट लेंगे.
  2. अब एक कड़ाई ले लेंगे और उसमे 1 बड़ा चम्मच तेल गरम होने के लिये डाल लेंगे .
  3. अब हम  उसमे सारे मसाले (हल्दी , मिर्च ,धनिया पाउडर )डाल देंगे.
  4. अब  मसालों को पकाने के लिये थोड़ा सा  पानी डाल लेंगे .
  5. अब हम उसमे हरी मिर्च और आलू डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे.
  6. अब 5 मिनट तक आलू को मसालों के साथ अच्छे से पका लेंगे .
  7. 5 मिनट बाद गैस को बंद कर देंगे .
  8. हरा धनिया डालकर सर्व कर लेंगे .
  9. देखिये दोस्तों हमारे आलू के गुटके बनकर तैयार हैं .

 

इसका स्वाद बहुत चटपटा और टेस्टी होता है.इसको बनाने और खाने का कोई समय नहीं है. आप  इसे सुबह नाश्ते में  दिन में या रात खाना खाते समय, शाम को कभी भी बना सकते  हैं. यह सबसे कम मेहनत में जल्दी तैयार होने वाली रेसिपी है. तो दोस्तों आप भी इस रेसिपी को बनाइए और मेरे साथ शेयर कीजिये और कमेंट में जरुर बताइये.

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Medical Jankari